लाड़ली बहना 2.0 के 25 जुलाई से आवेदन होंगे शुरू

लाड़ली बहना 2.0 के 25 जुलाई से आवेदन होंगे शुरू

716 आंगनबाड़ी केंद्रों में 15 दिन में मिलेगा बिजली का कनेक्शन  

 





लाडली बहना योजना का द्वितीय चरण शुरू हो गया है। पिछले दिन रीवा कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में बैठक की गई। कलेक्टर प्रतिभा पाल ने लाड़ली बहना योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा की। कहा कि नए हितग्राहियों के आवेदन पत्र 25 जुलाई से दर्ज किए जाएंगे। पात्र महिलाओं के आवेदन पत्र दर्ज कराएं। लाडली बहना योजना में जिन हितग्राहियों के बैंक खाते में किसी तरह की कठिनाई है।
ऐसे में नए खाते खुलवाकर पोर्टल में दर्ज कराए। लाडली बहना सेना का ग्रामवार गठन हो चुका है। इनका प्रशिक्षण समय सारणी के अनुसार किया जा रहा है। सभी परियोजना अधिकारी लाडली बहना सेना से संबंधित जानकारी पोर्टल पर दो दिन में दर्ज कराए। समय सीमा का पालन न करने पर दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केन्द्रों में बिजली कनेक्शन की समीक्षा की।
2.16 करोड़ रुपए मार्च माह जमा हो चुके है
कहा कि संभागीय यंत्री विद्युत मंडल जिले के 716 आंगनबाड़ी केन्द्रों में 15 दिवस में बिजली का कनेक्शन देना सुनिश्चित करें। इसके लिए आवश्यक राशि 2.16 करोड़ रुपए मार्च माह में ही ऊर्जा विभाग को प्रदान कर दी गई है। सभी परियोजना अधिकारी ऊर्जा विभाग के जूनियर इंजीनियरों से संपर्क करके आंगनबाड़ी केन्द्रों में बिजली कनेक्शन कराना सुनिश्चित करें।

रिपोर्ट टीएल बैठक में प्रस्तुत करें


संभागीय यंत्री सोमवार की टीएल बैठक में आंगनबाड़ी केन्द्रों में बिजली कनेक्शन के संबंध में रिपोर्ट प्रस्तुत करें। कलेक्टर ने कहा कि जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभिन्न मदों से स्वीकृत एवं प्रगतिरत आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों की रिपोर्ट टीएल बैठक में प्रस्तुत करें। जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्वीकृत आंगनबाड़ी केन्द्रों का निर्माण कार्य पूरा कराएं।

सभी जानकारी ऑनलाइन दर्ज


सभी एसडीएम नियमित समीक्षा करें। बैठक में प्रभारी जिला महिला बाल विकास अधिकारी जीवेन्द्र सिंह ने बताया कि लाडली बहना सेना की सभी जानकारी ऑनलाइन दर्ज की गई है। केवल आबादी बिहीन गांव गलत मैपिंग के कारण अन्य जिलों के गांव ही शेष बचें हैं। इन्हीं पोर्टल पर ठीक कराया जा रहा है। बैठक में अपर कलेक्टर नीलमणि अग्निहोत्री और सभी परियोजना अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post